महाराष्ट्र दिनांक 9 जनवरी ( प्रतिनिधि)
महाराष्ट्र में कोरोना के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं. कोरोना के बढ़ते मामलों ने उद्धव सरकार की चिंता बढ़ा दी हैं. कोरोना को लेकर खबर महाराष्ट्र के पुणे (Pune) से हैं. पुणे में बीते 24 घंटे में कोरोना के 4,029 नए केस पाए गए. स्वास्थ्य अधिकारीयों के अनुसार शहर में एक्टिव केसों की संख्या 14,890 हैं.
कोरोना की पहली और दूसरी लहर में मुंबई के बाद पुणे में सबसे ज्यादा मामले पाए गए थे. वहीं कोरोना की तीसरी लहर में मुंबई के बाद पुणे में एक बार फिर से कोरोना के मामले सबसे ज्यादा पाए जाने लगे हैं.






