निर्वाचन आयोग ने सोनू सूद की पंजाब के ‘राज्य आइकॉन’ के तौर पर नियुक्ति रद्द की

0
11

भारत दिनांक 8 जनवरी (प्रतिनिधि)

निर्वाचन आयोग ने करीब एक साल पहले सोनू सूद को पंजाब का ‘ आइकॉन’ नियुक्त किया था।

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस करुणा राजू ने शुक्रवार को यहां जारी बयान में कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग ने सूद की पंजाब के ‘राज्य आइकन’ के तौर पर नियुक्ति को चार जनवरी को रद्द कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि अभिनेता और समाज सेवी सोनू सूद ने पिछले साल नवंबर में कहा था कि उनकी बहन मालविका राजनीति में आ रही हैं, लेकिन उनकी ऐसी कोई योजना नहीं है।

सूद मूल रूप से पंजाब के मोगा जिले के हैं और कोविड महामारी के दौरान प्रवासियों को उनके घर पहुंचाने में मदद करने की वजह से चर्चा में आए थे। उन्होंने कोविड-19 लॉकडाउन की वजह से बेरोजगार हुए और जगह-जगह फंसे प्रवासी कामगारों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए परिवहन की व्यवस्था की थी।

उनके मानवतावादी काम की समाज के सभी वर्गों ने प्रशंसा की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here