भारत में ओमिक्रॉन से दूसरी मौत,जाने किस राज्य से और कितनी उम्र का था मरीज

0
12

भारत दिनांक 7 जनवरी ( प्रतिनिधि)

भारत में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट से दूसरी मौत होने की पुष्टि हुई है.  खबर के मुताबिक कुछ समय पहले ओडिशा के बोलांगीर जिले में अस्पताल में एक महिला ने दम तोड़ा था. अब जानकारी आई है कि ये महिला ओमिक्रॉन से संक्रमित हुई थी और इसी कारण उसकी मौत हुई है. मरीज की उम्र 55 वर्ष बताई गई है. इससे पहले राजस्थान के उदयपुर में एक 72 वर्षीय व्यक्ति की ओमिक्रॉन से मौत हो चुकी है.

रिपोर्ट के अनुसार बीती 27 दिसंबर को संबलपुर जिले में स्थित वीर सुरेंद्र साई आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान (VIMSAR) में महिला की मौत हो गई थी. मालूम हुआ है कि अगलपुर गांव की रहने वाली इस मरीज ने कोई विदेश यात्रा नहीं की थी. बीते महीने उसे स्ट्रोक हुआ था जिसके बाद इलाज के लिए उसे बालांगीर के भीमा भोई मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था.

बालांगीर की जिला चिकित्सा अधिकारी स्नेहलता साहू ने बताया कि 2 दिनों तक अस्पताल में इलाज के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी. इसके बाद उन्हें बुर्ला के VIMSAR रेफर कर दिया गया. 23 दिसंबर को उनका कोविड टेस्ट हुआ था जिसमें ओमिक्रॉन वेरिएंट की पहचान की गई है. चार दिन बाद 27 दिसंबर को महिला की मौत हो गई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here