नागपुर दिनांक 5 जनवरी (प्रतिनिधि)
नागपूर(nagpur) में बढ़ते कोरोना(Corona) के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों को लेकर एक अहम फैसला किया है। अब पहली कक्षा से लेकर आठवीं तक के स्कूलों को 31 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। बच्चों के ऑफलाइन स्कूल भले ही बंद कर दिए गए हों लेकिन ऑनलाइन पढ़ाई शुरु रहेगी।
इससे पहले महाराष्ट्र सरकार में कॉलेजों को 15 फरवरी तक बंद करने का निर्णय घोषित किया
आज नागपूर जिले में 400 से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है,प्रशासन द्वारा कोरोना के बढ़ते मामले की रोकथाम करने के लिए पालकमंत्री नितिन राऊत की अध्यक्षता में एक बैठक ली गई जिसमे 1ली से 8 वी तक के स्कूल बंद करने का निर्णय लिया गया






