दिल्ली के सीएम केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव,खुद को किया आइसोलेटेड

0
12

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना वायरस से संक्रमित हो घए हैं। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने खुद मंगलवार को ट्वीट कर बताया कि वह कोरोना वायरस बीमारी (कोविड -19) से पॉजिटिव पाए गए हैं। आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल घर में आइसोलेट हैं। अरविंद केजरीवाल को कोविड-19 के हल्के लक्षण हैं।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘मुझे कोरोना संक्रमण हुआ है, लक्षण हल्के हैं. मैंने फिलहाल खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है. जो भी लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं वे खुद को आइसोलेट कर लें और कोरोना टेस्ट करा लें.’

 

पिछले पांच दिनों में कहां-कहां गए अरविंद केजरीवाल

1. तीन जनवरी को देहरादून में जनसभा की

2. दो जनवरी को लखनऊ में जनसभा की

3. एक जनवरी को अमृतसर, राम तीर्थ मंदिर पहुंचे

4. 31 दिसंबर को पंजाब के पटियाला में शांति मार्च में शामिल हुए

5. 30 दिसंबर को चंडीगढ़ में विजय यात्रा का हिस्सा थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here