चिंताजनक! भारत में ओमिक्रॉन से पहली मौत, 52 वर्षीय…….

0
11

महाराष्ट्र दिनांक 30 दिसंबर( विशेष प्रतिनिधि)

भारत में ओमिक्रॉन वेरिएंट से पहली मौत महाराष्ट्र में दर्ज की गई है. महाराष्ट्र के पिपरी चिंचवड इलाके के एक 52 वर्षीय शख्स की हार्ट अटैक से मौत हो गई. कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित ये शख्स पिंपरी चिंचवड के यशवंतराव चौहान हॉस्पिटल में भर्ती था.

मरीज नाइजीरिया से लौटने के बाद ओमिक्रॉन पॉजिटिव पाया गया था।वह 13 साल से डायबिटीज का शिकार था। हालांकि महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि ओमिक्रॉन मरीज की मौत नॉन-कोविड कारणों से हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here