महाराष्ट्र दिनांक 30 दिसंबर( विशेष प्रतिनिधि)
देशभर में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। इस संक्रमण का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में दिखाई दे रहा है। इसी बीज महाराष्ट्र में आज यानी 30 दिसंबर को ओमिक्रॉन मामलों में भारी बढ़ोतरी देखी गई है।
राज्य में आज ओमिक्रॉन के 198 नए मामले सामने आए हैं। ऐसे में राज्य में इसकी कुल संख्या बढ़कर 450 हो गई है। इसके अलावा अब तक 125 रोगियों को आरटी-पीसीआर परीक्षण के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक इन 198 मामलों में से 190 अकेले मुंबई से सामने आए हैं। यह मामले तब दर्ज किए गए जब महाराष्ट्र ने 5,368 नए कोविड मामले दर्ज किए हैं, जिसमें मुंबई से 3,671 शामिल हैं। यह जानकारी बृहन्मुंबई नगर निगम ने दी है।






