राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले फरार आरोपी कालीचरण महाराज को रायपुर पुलिस ने खजुराहो से सुबह चार बजे गिरफ्तार (Kalicharan Maharaj arrested from Khajuraho) कर लिया है.
कालीचरण खजुराहो के एक होटल में ठहरा था, जहां से पुलिस ने उसे दबोच लिया है. अब छतरपुर कोर्ट में पेशी के बाद देर शाम तक पुलिस अपने साथ रायपुर ले जाएगी. रायपुर के टिकरापारा थाने में महात्मा गांधी के खिलाफ अभ्रद टिप्पणी वाले कालीचरण के खिलाफ मामला दर्ज है.
छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने ‘धर्म संसद’ में महात्मा गांधी के ख़िलाफ़ अपमानित करने वाले कथित भड़काऊ भाषण के लिए मध्य प्रदेश के खजुराहो से कालीचरण महाराज को गिरफ़्तार किया। उनके ख़िलाफ़ रायपुर के टिकरापारा थाने में मामला दर्ज़ है।
रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित धर्म संसद में महाराष्ट्र से आए संत कालीचरण ने मंच से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Controversial Statement on Mahatma Gandhi) पर विवादित टिप्पणी करते हुए साल 1947 में हुए भारत के बंटवारे के लिए बापू को जिम्मेदार ठहराया था. साथ ही उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे का महिमामंडन भी किया था.
कालीचरण के बयान के बाद धर्म संसद में हंगामा मच गया था. कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक छत्तीसगढ़ गौसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास (Mahant Ramsundar Das) ने कालीचरण के बयान पर कड़ा ऐतराज जताया था. उन्होंने कहा था कि वह अगले साल धर्म संसद में शामिल नहीं होंगे. धर्म संसद के मंच से महात्मा गांधी के खिलाफ अशोभनीय बातें कही गई हैं. हम इसका विरोध करते हैं. इसके बाद वह मंच छोड़कर धर्म संसद से चले गए.






