महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के आज रिकॉर्ड 85 मरीज,जाने किस शहर में कितने मरीज

0
15

महाराष्ट्र दिनांक 29 दिसंबर (प्रतिनिधि)

महाराष्ट्र में आज यानी बुधवार को ओमिक्रॉन वायरस के 85 नए मामले सामने आए हैं. इसी के साथ राज्य में कोरोना वायरस के 3900 नए मामले सामने आए हैं. जबकि आज 20 लोगों की जान चली गई है. इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 14,065 हो गई है.

वहीं मुंबई में बुधवार को कोरोना वायरस के 2510 नए मामले सामने आए हैं. जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई है. इसकी के साथ 251 कोरोना से ठीक होकर अपने घर गए हैं. मुंबई में मंगलवार को कोरोना वायरस के 1377 नए मामले सामने आए थे. मंगलवार के मुकाबले आज के आंकड़े में 82% की बढ़ोत्‍तरी हुई है. इस तरह महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए तीसरी लहर का डर और तेज हो गया है.

आज ओमिक्रॉन के 85 मरीज

जाने किस शहर में मिले कितने मरीज

○ मुंबई -58

कल्याण 5

○ नागपूर 3

पिंपरी चिंचवड – 6

○ नवी मुंबई 5

पुणे 5

○ पनवेल 1

कोल्हापूर 1

बुलढाणा 1

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here