महाराष्ट्र में ऑमिक्रॉन मरीज बढ़े तो बंद किए जाएंगे स्कूल: शिक्षा मंत्री गायकवाड

0
8

महाराष्ट्र दिनांक 22 दिसंबर (प्रतिनिधि)

भारत में ऑमिक्रॉन के 213 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 54 सिर्फ़ महाराष्ट्र में है। राज्य की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने बुधवार को कहा है कि अगर वहां नए वेरिएंट से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती है तो राज्य के स्कूलों को बंद किया जा सकता है

उन्होंने यह भी कहा कि विभाग महाराष्ट्र में संक्रमण की स्थिति की निगरानी की जा रही है।

बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में कम से कम 54 ऑमिक्रॉन के केस हैं, जिनमें से 28 लोगों को ठीक होंने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है।

राज्य में 1 दिसंबर से शहरी क्षेत्रों में 1-7 और ग्रामीण क्षेत्रों में 1-4 कक्षा के बच्चों के लिए स्कूल खोले जा चुके हैं जबकि 4 अक्टूबर से शहरी क्षेत्रों में कक्षा 8-12 और ग्रामीण क्षेत्रों में 4-12 के छात्रों की फिजिकल क्लासेज हो रही हैं। बता दें कि इस समय देश के सबसे ज़्यादा 57 ऑमिक्रॉन संक्रमित दिल्ली में है जबकि अब तक 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नए वेरिएंट की पुष्टि हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here