विदर्भ में सबसे ठंडा नागपुर, पारा 1 अंक में पहुंचा
नागपुर/विदर्भ दिनांक 20 दिसंबर (प्रतिनिधि)
समूचे विदर्भ में ठंड बढ़ने लगी है। पर फिलहाल सबसे ज्यादा असर नागपुर में ही देखा जा रहा है। यहां पिछले 4 दिनों में न्यूनतम तापमान में करीब 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। रविवार को उपराजधानी का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। यह विदर्भ में सबसे कम है
– विदर्भ के अन्य सभी शहरों में भी रात का पारा सामान्य से नीचे चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार, गोंदिया में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं वर्धा में यह 9, यवतमाल- 12.5, ब्रह्मपुरी- 10.0, अमरावती- 8.0, अकोला- 11.3, बुलढाणा-10.5, चंद्रपुर- 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
– मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी मध्य प्रदेश में शीतलहर की स्थिति है। विदर्भ में भी कमोबेश यही स्थिति है। फिलहाल तापमान में विशेष परिवर्तन के आसार नहीं हैं। तापमान रविवार के स्तर के आस-पास ही बना रहेगा।






