नागपुर दिनांक 18 दिसंबर( ग्रामीण प्रतिनिधि)
कामठी के लालओली सोनार ओली में एक मकान का ताला तोड़कर चोर करीब 3 लाख 55 हजार 515 रुपए का माल चुरा ले गए। पुलिस के अनुसार रामेश्वरम सोसाइटी फ्लैट नं.-302 निवासी कुलदीप मोहनलाल अग्रवाल (49) निवासी ने जुनी कामठी थाने में चोरी की शिकायत की है।
कुलदीप ने पुलिस को बताया कि, 2 से 15 दिसंबर के बीच उनके कामठी स्थित लालओली, सोनारओली स्थित घर क्र. एन-801/802 में पैतृक निवास के शौचालय की सीमेंट जाली तोड़कर चोर घर में घुसे।
अलमारी का लाॅक तोड़कर सोने-चांदी के गहने व नकद 15,000 रुपए सहित 3.55 लाख रुपए का माल चुरा ले गए। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है।






