कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की हल्दी रस्म की तस्वीरें आई सामने, रोमांटिक…..

0
19

कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। दोनों ने बीती 9 दिसंबर को बेहद निजी समारोह में शादी की थी।

विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में स्थित होटल सिक्स सेंस फोर्ट में हिन्दू रीति-रिवाजों के अनुसार सात फेरे लिए थे। अब दोनों की हल्दी की फोटो सामने आई है जो वायरल हो रही है।

हल्दी सेरेमनी की ये तस्वीरें विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की हैं। तस्वीरों को साझा करते हुए विक्की और कटरीना ने लिखा है- शुक्र सब्र और खुशी।

कटरीना ने अपनी हल्दी सेरेमनी में फैशन डिजाइनर सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ आइवरी लहंगा पहना था। वहीं विक्की कौशल सफेद कुर्ते में दिखाई दिए। कटरीना और विक्की की इन तस्वीरों पर पैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here