पड़ोसी विवाहित महिला से प्रेम संबंध, महिला और सास पर रॉड से हमला और फिर …

0
12

नागपूर दिनांक 10 दिसंबर (ग्रामीण प्रतिनिधि)

उमरेड तहसील के मकरधोकड़ा निवासी योगेश नितीन आंबुलकर (25) का पड़ोसी विवाहित महिला से प्रेमसंबंध था। इसके चलते सिरफिरे ने  घर में घुसकर महिला व उसकी सास पर लोहे से हमला कर घायल कर दिया। हमले के बाद कुएं में कूदकर खुदकुशी कर ली।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदिरा सुखदेव बेलखोड़े का बेटा वेकोलि में कार्यरत है। 7 दिसंबर को वह नाइट शिफ्ट पर गया था। आरोपी योगेश बेलखोड़े परिवार के पड़ाेस में ही रहता हैै। योगेश व इंदिरा की बहू के बीच पिछले दो साल से प्रेमसंबंध था। फिलहाल बातचीत बंद थी। महिला पर दोबारा बातचीत करने का दबाव बनाने के उद्देश से योगेश ने खिड़की से इंदिरा के घर में प्रवेश किया। इस बीच इंदिरा बाथरूम जाने के लिए उठी तो योगेश घर केे एक काेने में बैठा दिखाई दिया।

इंदिरा ने योगेश को फटकार लगाते ही ‘मैं तेरी बहूू को मारूंगा या खुद मर जाऊंगा’ की धमकी देने लगा। इतना ही नहीं तो शोर मचाने पर इंदिरा को भी जान से मारने की धमकी देने लगा। इस बीच लाठी व हथौड़ी से इंदिरा व उसकी बहू पर हमला कर फरार हो गया।

परिसर के कुएं में कूद गया योगेश

दोनों पर हमला करने के बाद योगेश घर से भाग निकला। इंदिरा का शोर-शराबा सुनकर पड़ोसियों की मदद से दोनों घायलों को मकरधोकड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुुंचाया गया। घटना के बाद योगेश ने परिसर के कुएं में कूदकर खुदकुशी कर ली।

फरियादी इंदिरा सुखदेव बेलखोड़े (60) की शिकायत और डॉक्टर की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ उमरेड पुलिस स्टेशन में भांदवि की धारा 455, 307, 324, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया। आगे की जांच एपीआई राजीव लोले कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here