तेजस्वी यादव की हुई सगाई,शादी भी आज ही होंगी

0
8

भारत दिनांक 9 दिसंबर (प्रतिनिधि)

राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के छोटे बेटे और बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की शादी आज दिल्‍ली में होने जा रहा है।

सगाई हो चुकी है, आज शादी भी हो जाएगी। वे अपनी स्कूल की दोस्त राजश्री (Rajshree) के साथ शादी करने जा रहे हैं। इसके लिए दिल्‍ली के साकेत स्थित मीसा भारती (Misa Bharti) के सैनिक फार्म में भव्‍य तैयारी की गई है। लालू परिवार के करीबी सूत्र ने बताया कि इसमें दोनों के परिवारों के सदस्‍य व करीबी रिश्‍तेदार शामिल हो रहे हैं।

 

तेजस्वी यादव अपने स्कूल की दोस्त राजश्री के साथ सात फेरे लेने वाले हैं। सगाई व जयमाल की रस्‍में हो चुकी हैं। राजश्री व तेजस्‍वी दिल्ली के दिल्ली पब्लिक स्‍कूल में साथ पढ़ते थे। तेजस्वी यादव के बिहार में डिप्टी सीएम का पद संभालने के बाद दोनों की दोस्ती आगे बढ़ी। फिर बात शादी तक पहुंची।

तेजस्वी की सगाई व शादी गुरुवार को दिल्ली में होने वाली है। यह विवाह अंतरजातीय होगा। लड़की मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी जिले की रहने वाली हैं। दिल्ली की फ्रेंड्स कॉलोनी में उनका घर है। लालू परिवार ने इसे बेहद गोपनीय रखा है। निकट के लोगों को भी नही जानकारी दी है। तेज प्रताप यादव समेत तेजस्वी की सभी सातों बहनें, जीजा और बच्चे दिल्ली पहुंच चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here