साऊथ आफ्रिका दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का एलान

0
11

भारत दिनांक 8 डिसेंबर (प्रतिनिधी)

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, ऋद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, जयंत यादव, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज।

वहीं इसके अलावा रोहित शर्मा को विराट कोहली की जगह वनडे टीम का कप्तान भी नियुक्त कर दिया गया है। कुछ समय पहले ही रोहित शर्मा को टी-20 का कप्तान बनाया गया था। ऐसे में रोहित को विराट की जगह वनडे कप्तान बनाए जाने की अटकलें लग रही थीं। जिसपर अब मुहर लग चुकी है। रोहित शर्मा टी-20 और वनडे के नए कप्तान होंगे।

विराट कोहली वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने 95 वनडे मुकाबले खेले जिसमें भारत ने 65 मुकाबलों में जीत दर्ज की वहीं 27 मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान टीम इंडिया का विन पर्सेंटेज 70.43 का रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here