नागपुर दिनांक 8 दिसंबर (महानगर प्रतिनिधि)
पेट्रोल पंप पर सुरक्षा के लिए नौकरी पर रखे गए सुरक्षा रक्षक ने ही केबिन के गल्ले से 1.5 लाख रुपए चुराने की घटना उजागर हुई जिसके बाद उसके खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई
मेडिकल चौक स्थित संगम होटल के बगल में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप है यहां पर सुरक्षा रक्षक के रूप में धर्मेंद्र मिश्रा (उम्र 27 वर्ष ) रेशीमबाग निवासी को काम पर रखा गया था
मैनेजर की केबिन के गल्ले में रखें 1,52,930 रुपए चोरी हो गए जब जांच पड़ताल की गई तो यह रुपए धर्मेंद्र चुराए जाने के बाद उजागर हुई तब पेट्रोल पंप के मैनेजर में धर्मेंद्र के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने अपराध दर्ज कर धर्मेंद्र की खोज शुरू की






