नागपुर में 9 दिसंबर को इन इलाकों में नहीं आएगा नल से पानी

0
14

नागपुर की दिनांक 8 दिसंबर (शहर प्रतिनिधि)

नागपुर में कुछ इलाको में 9 दिसंबर को नल से जलापूर्ति बाधित रहेगी एक ओर जहां नंदनवन टंकी की सफाई होनी है, वहीं दूसरी ओर हनुमानगर टंकी से जुड़े आउटलेट पर सुधार कार्य किया जाना है. इससे दोनों टंकियों से जलापूर्ति खंडित रहने की जानकारी मनपा ने दी.

हनुमानगर टंकी के आउटलेट पर 600 एमएम का फ्लो मीटर लगाया जाना है. इसी तरह कुछ अन्य तकनीकी काम को अंजाम देना है. इन कार्यों के लिए 9 घंटे का समय लगने की संभावना के चलते 9 दिसंबर की सुबह 9.30 से शाम 6.30 बजे तक टंकी से जलापूर्ति खंडित रहेगी.

 

टैंकर से जलापूर्ति संभव नहीं

बताया जाता है कि दोनों टंकियों को ही जलापूर्ति नहीं हो सकेगी जिससे इनसे टैंकर के माध्यम से भी जलापूर्ति संभव नहीं हो पाएगी. अत: आवश्यकता अनुसार पेयजल भरकर रखने की अपील मनपा ने की. 9 दिसंबर को नंदनवन टंकी की सफाई की जानी है जिससे इस टंकी से भी टैंकर द्वारा जलापूर्ति बंद रखी जाएगी.

इस तरह बाधित रहेंगे क्षेत्र

हनुमाननगर टंकी :- हनुमाननगर, चंदननगर, वकीलपेठ, सोमवारी क्वार्टर्स, चंदननगर राम मंदिर परिसर, हनुमानगर मेडिकल चौक, प्रेम गली, चंदननगर गार्डन, रायल गली और अन्य.

नंदनवन टंकी :- गुरुदेवनगर, समिरे लेआउट, कबीरनगर, बापूनगर, प्रेमनगर, संतोषी मातानगर, सिंधीबन, ताजबाग स्लम, हरीपुरनगर आदि.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here