Omicron:विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बताया है कि कोरोना का नया वेरिएंट बच्चों में ज्यादा फैल रहा है. WHO ने बताया कि यूरोप में पांच से 14 साल की उम्र के बच्चों में कोरोना के नए वैरिएंट के संक्रमण की दर सबसे ज्यादा पाई गई है तो वहीं, डेनमार्क में ओमिक्रोन वैरिएंट लगभग पूरे देश में फैल गया है और उसका सामुदायिक संक्रमण (Community Spread) हो चुका है.
डेनमार्क के स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को बताया है कि ओमिक्रोन वैरिएंट पूरे देश में फैल गया है और अब इसके सामुदायिक संक्रमण की स्थिति पैदा हो गई है.
डब्ल्यूएचओ के यूरोप क्षेत्र के निदेशक डा. हंस क्लूज ने क्षेत्र में बढ़ते संक्रमण से बच्चों और स्कूलों को बचाने की अपील की है और कहा है कि कुछ क्षेत्रों में औसत आबादी की तुलना में युवाओं में कोरोना संक्रमण दो से तीन गुना ज्यादा पाया गया है. बुजुर्गो और अन्य जोखिम वाले लोगों की तुलना में बच्चों में संक्रमण का स्तर हल्का है.
स्पेन ने बच्चों के लिए टीके को दी मंजूरी
स्पेन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने पांच से 11 साल के आयुवर्ग के बच्चों का टीकाकरण शुरू करने की मंगलवार को मंजूरी दे दी है और कहा है कि 15 दिसंबर से बच्चों का टीकाकरण शुरू किया जाएगा, तब तक स्पेन में बच्चों के लिए वैक्सीन की 32 लाख डोज पहुंच जाएगी,






