विक्की कौशल और कैटरीना कैफ बने पती -पत्नी,घर पर की….

0
11

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के  शादी के कार्यक्रम  7 से 9 दिसंबर के बीच राजस्थान में होने जा रहे है। इस ग्रैंड शादी के फंक्शन से पहले ही कैटरीना-विक्की ने घर पर रजिस्टर्ड मैरिज कर ली है ऐसी जानकारी मायभूमि न्यूज को मिली है रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैटरीना कैफ (Katrina Kaif)  रविवार की रात विक्की के घर पर गई थी इसकी तस्वीरें भी सामने आई थी

विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के जुहू स्थित घर पर ही रजिस्ट्रार को बुलाया गया और शादी को रजिस्टर्ड करवाया गया

इस रजिस्टर्ड मैरिज में दोनों परिवारों के मेंबर्स के अलावा 3 गवाह मौजूद थे। विक्की और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) स्पेशल मैरिज एक्ट 1954 के तहत शादी की।

इस शादी के बाद दोनों राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंस बरवाड़ा फोर्ट होटल में 9 दिसंबर को ग्रैंड वेडिंग करेंगे।  शादी के कार्यक्रम 7 दिसंबर से शुरू होंगे और कैटरीना की मां भाई और बहन आज ही जयपुर पहुंच गए है

200 गेस्ट को भेजा न्योता :

कपल की शादी राजस्थान में रणथम्भौर नेशनल पार्क के पास होटल सिक्स सेंस बरवाड़ा फोर्ट में होगी। फिलहाल इनकी शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। शादी में आने वाले खास मेहमानों के लिए 5 स्टार ताज और ओबेरॉय होटल की बुकिंग हो चुकी है। शादी के लिए करीब 200 गेस्ट को न्यौता भेजा गया है। इन सेलेब्स में कबीर खान, मिनी माधुर, फराह खान, अली अब्बास जफर, करन जौहर भी शामिल है। कपल की शादी की संगीत सेरेमनी करन जौहर और फरहा खान द्वारा कोरियोग्राफ की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here