7 दिसंबर से बर्डी इंटरचेंज से लोकमान्य नगर तक चलेगी मेट्रो ट्रेनें

0
10

नागपुर दिनांक 5 दिसंबर (प्रतिनिधि)

महामेट्रो के रिच-4 में आवश्यक कार्य होने से अक़्वा लाइन पर चलने वाली मेट्रो ट्रेनों को १ से १० दिसंबर तक झांसी रानी स्टेशन से लोकमान्यनगर से झांसी रानी चौक स्टेशन के बीच चलने का निर्णय लिया गया था।

आवश्यक कार्य समय से पूर्व होने के कारण ७ दिसंबर से मेट्रो सेवा अक़्वा लाइन पर पूर्ववत की जा रही है। आगामी मंगलवार से सीताबर्डी इंटरचेंज से लोकमान्य नगर स्टेशन तथा सीताबर्डी इंटरचेंज के बीच मेट्रो चलने लगेगी।

महामेट्रो ने यात्रियों की सुविधा के लिए निःशुल्क फीडर बस सेवा की व्यवस्था की सीताबर्डी इंटरचेंज से झांसी रानी चौक मेट्रो स्टेशन के बीच यह सेवा प्रदान की गई । यात्रियों ने इस सुविधा का लाभ लिया। ऑरेंज और अक़्वा लाइन पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए फीडर बस सेवा लाभदायी साबित हुई ।

महामेट्रो के रिच-4 सीताबर्डी इंटरचेंज से प्रजापतिनगर के बीच कमीशनिंग का कार्य तेजी से किया गया। समय से पूर्व कार्य होने से बर्डी इंटरचेंज से लोकमान्यनगर स्टेशन तक मेट्रो सेवा पूर्ववत बहाल की जा रही है। उल्लेखनीय है, की हमेशा की तरह महामेट्रो निर्धारित समय से पहले कार्य पूर्ण कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here