भारत दिनांक 5 दिसंबर (विशेष प्रतिनिधि)
कोरोना वायरस के नए ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण सरकार चिंता में है और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों पर पाबंदियां लगाई जा रही हैं। हालांकि अच्छी बात ये है कि देश में कोरोना का ग्राफ स्थिर है । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के लिए मुताबिक पिछले 24 घंटे में को कोरोना के 8895 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 6918 लोग ठीक हुए हैं।
मंत्रालय के अनुसार देश में फिलहाल 99155 केस एक्टिव हैं जबकि 3 करोड़ 40 लाख 60 हजार 774 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। वहीं मृतकों की संख्या 4 लाख 73 हजार 326 हो चुकी है। मंत्रालय के मुताबिक नए मामले पाए जाने के बाद एक्टिव मामलों में 819 केस की कमी दर्ज की गई है।
पिछले 24 घंटों के दौरान 2796 मरीजों की मौत के बाद संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 4,73,326 पर पहुंच गया है.
बिहार ने मौतों की संख्या में किया सुधार
इस बीच, जानकारी दे दें कि पिछले 24 घंटों में मौतों के आंकड़ों में बढ़ोतरी बिहार के डेटाबेस के आधार पर बढ़ी है. बिहार ने अपनी कुल मौतों की संख्या में सुधार किया है, जिन्हें आज के कोरोना आंकड़ों में समायोजित किया गया है. बिहार ने 2,426 मौतों को आज के आंकड़ों में शामिल किया है, जिसके कारण मौत की संख्या का आंकड़ा आज 2,796 पहुंचा है.






