पत्नी को फोन पर कहा- किडनैप हो गया हूं… रातभर ढूंढते रहे 600 पुलिसवाले, सुबह बोला- जरा शराब पीकर ….

0
11

नागपुर दिनांक 2 दिसंबर( ग्रामीण प्रतिनिधि)

हिंगना इलाके के एक शख्स ने अपनी पत्नी को फोन कर हड़कंप मचा दिया. दरअसल, उसने रात को पत्नी से फोन पर कहा कि कुछ लोग उसका अपहरण कर उसे मारने के लिए अज्ञात स्थल पर ले जा रहे है, घबराई पत्नी ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी

रात भर तकरीबन 600 पुलिसवाले इस मामले में उलझे रहे, सुबह जब 26 वर्षीय व्यक्ति घर पहुंचा तो बड़ा खुलासा हुआ उसने दोस्त को बताया कि रात को उसने ज्यादा शराब पी ली थी और पत्नी को बताने में उसे डर लग रहा था इसीलिए उसने अपहरण की झूठी कहानी पत्नी को बताई

माय भूमि न्यूज़ को मिली जानकारी के अनुसार गुमगांव रोड निवासी गजेंद्र कोहरे (उम्र 26 वर्ष) रात को अपने पत्नी को फोन कर कहा रोड पर सड़क हादसा हो गया है और कुछ लोगों उसे जिम्मेदार ठहराकर उसका अपहरण कर ले जा रहे हैं, यह कह कर उसने अपना फोन स्विच ऑफ कर दिया, अपहरण के बाद सुनकर पत्नी डर गई और उसने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी

पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर गजेंद्र की तलाश शुरू की इस कार्य में लगभग 600 पुलिसवाले रात भर उलझे रहे लेकिन उन्हें कोई सुराग नहीं मिला

सुबह जब गजेंद्र घर पहुंचा तो उसने दोस्त को सारी हकीकत बताई, दोस्त ने पत्नी को इसकी सूचना दी और पत्नी ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here