12 साल के लड़के ने 4 साल की लड़की के साथ किया यौन शोषण, मामला दर्ज

0
12

महाराष्ट्र के पुणे से यौन उत्पीड़न का एक चौंकाने वाले मामला सामने आया है जिसमें एक 12 साल के लड़के ने पड़ोस में रहने वाली 4 साल की बच्ची का शोषण किया। यौन शोषण करने के आरोप में 12 साल के बच्चे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने कहा कि लड़का उनके पड़ोस में ही रहता था और लड़की जब उसके घर गई तो उसने मासूम का यौन उत्पीड़न किया।

पिंपरी चिंचवड़ पुलिस ने शनिवार को इस मामले में मामला दर्ज किया है। यह घटना पिछले हफ्ते हुई थी। भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने कहा कि उसकी बेटी आरोपी के घर गई थी। अधिकारी ने कहा, “पड़ोसी के बेटे ने लड़की को चॉकलेट खरीदने के लिए पैसे देने का वादा किया और फिर उसने उसका यौन उत्पीड़न किया। लड़की की मां ने इसे देखा और उसे घर ले आई।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here