नागपूर दिनांक 30 नोव्हेंबर( महानगर प्रतिनिधी)
न्यू नंदनवन परिसर में शनिवार को हुई देवकी जीवनदास बोबड़े (78) के हत्याकांड मे पोलीस ने 65 घंटे के अंदर हत्यारे को हिरासत में लेते हुए बड़ा खुलासा करते हुए इस हत्याकांड का पर्दाफाश किया
देवकी बोबडे की हत्या उनकी बेटी के 22 वर्षीय पुत्र नितेश संजय पांचभाई ने की , पुलिस ने नीतीश को हिरासत में लिया है और उसने पैसों के लिए नानी का क़त्ल करने का खुलासा किया है, पुलिस उससे और अधिक पूछताछ कर रही हो
अमेरिका जाना चाहता था नितेश
माय भूमि न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक नितेश पढ़ाई के लिए अमेरिका जाना चाहता था लेकिन उसके माता-पिता के पास पैसे नहीं थे तो उसने अपने नानी से पैसे मांगे पर नानी देवकी ने पैसे देने से साफ मना कर दिया
नितेश बार-बार नानी से याचना करता रहा और उसे अपने भविष्य का वास्ता भी दिया मगर नानी देवकी ने हर बार उसे मना कर दिया, बार-बार मना करने से आहत नितेश ने नानी देवकी की हत्या करने की योजना बनाई
हत्या को अंजाम देने के लिए उसने यूट्यूब पर कई वीडियो देखें और उसने हत्या को इस तरीके से निजाम दिया कि उस पर किसी को शक ना हो और हत्या लूटपाट के इरादे से की गई ऐसा प्रतीत हो
पुलिस ने इतने कम समय में इस हत्याकांड का पर्दाफाश कर आरोपी नितेश को हिरासत में लिया






