कोरोना संक्रमण का खतरा अभी पूरी तरह से टला भी नहीं था कि एक नए वैरिएंट ने दस्तक दे दी। इसे लेकर डब्लूएचओ ने भी चिंता जाहिर की है और लोगों के सावधानियां बरतने को कहा है।
वहीं, पहली और दूसरी लहर में कोरोना की मार से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में से एक महाराष्ट्र अब भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो पाया है। थोड़ी राहत के बाद एक बार फिर बी-टाउन में कोरोना ने दस्तक दे दी है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से खुद ही इसकी जानकारी दी है
तनीषा ने लिखा कि मैं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हूं और इसलिए अगले कुछ दिनों तक मुझे आइसोलेशन में रहना होगा।






