भीषण हादसे में रितेश देशमुख की मौत

0
12

नागपुर दिनांक 21 नवंबर (महानगर प्रतिनिधि) 

नागपुर सावनेर रोड पर हुए भीषण हादसे में टवेरा ने खड़े ट्रक टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टवेरा पलट गई और इसमें रितेश देशमुख की  घटनास्थल पर मौत हो गई

सुदर्शन वसंतराव कोरडे (उम्र 21 वर्ष) बूटीबोरी अपने मित्र रितेश हरिराम देशमुख (उम्र 22 वर्ष) बूटीबोरी, गोविंद डोभारे (उम्र 28 वर्ष), वैभव भोयर,रोशन मोरघड़े इनके साथ टवेरा में सवार होकर जा रहे थे, टवेरा को अफजल अब्दुल कलीम खान (उम्र 24 वर्ष) मानकापुर नागपुर निवासी चला रहा था

बेहद तेज स्पीड में टवेरा को चलाते हुए अफझल खान ने सावनेर हाईवे रोड पर डोमिनोस पिज़्ज़ा सेंटर के सामने रजत हार्डवेयर के पास खड़े ट्रक को जबरदस्त टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भीषण थी कि टवेरा गाड़ी पलट गई और रोड के बाजू में लगे रेलिंग तोड़ दिए, इस भीषण हादसे में ड्राइवर अफजल घायल हो गया वही रितेश देशमुख की जगह पर ही मौत हो गई, अन्य युवक सुदर्शन, गोविंद, वैभव और रोशन मामूली रूप से घायल हो गए

घायलों को अस्पताल ले जाया गया, सुदर्शन की शिकायत पर पुलिस ने घायल ड्राइवर अफजल के खिलाफ अपराध दर्ज किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here