नकली आर ओ प्यूरीफायर बेचनेवाला युवक गिरफ्तार

0
12

नामी कंपनी के नाम पर नकली आरओ वाटर प्यूरीफायर बेचने वाले युवक को वाड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया. पकड़ा गया आरोपी गणेशनगर, दाभा निवासी अंकित उत्तमचंद पारधी (25) बताया गया. पुलिस ने निराला हाउसिंग सोसाइटी, बड़ा ताजबाग निवासी अलताफ रोशन शेख (48) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है.

अलताफ केंट आरओ वॉटर प्यूरीफायर कंपनी में अधिकारी है. उन्हें जानकारी मिली थी कि काटोल बायपास रोड पर एक व्यक्ति ने फुटपाथ पर कंपनी के नाम से टेंट लगा रखा है और वाटर प्यूरीफायर बेच रहा है. अलताफ वहां जांच करने पहुंचे तो अंकित ने केंट आरओ के नाम पर दूकान सजा रखी थी.

जांच करने पर सारा माल डुप्लीकेट होने का पता चला. अलताफ ने प्रकरण की शिकायत वाड़ी पुलिस से की. पुलिस ने अंकित के खिलाफ धोखाधड़ी और कॉपी राइट एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here