भारत दिनांक 15 नवंबर (विशेष प्रतिनिधि)
दुनिया भर के देशों में कोरोना वायरस के संक्रमण का मामला एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है. चीन के कई शहरों में लॉकडाउन लगाना पड़ा है, तो रूस में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं. यूरोप के कई देशों से भी वैश्विक महामारी के फैलने की खबरें आ रही हैं. इसलिए भारत ने कुछ खास देशों से अपने यहां आने वाले लोगों के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपायों की घोषणा की है.
भारत सरकार के हवाले से यह जानकारी दी है. इसमें कहा गया है कि यूरोप के कई देशों जैसे ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे और सिंगापुर के लोग अगर भारत की यात्रा पर आयेंगे, तो उन्हें यहां अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी. भारत की यात्रा करने से पहले भी कुछ सावधानियां बरतनी होगी.
भारत सरकार ने कहा है कि उपरोक्त देशों से आने वाले लोगों को भारत आने से पहले जांच करानी होगी. विश्व के देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार को यह फैसला लेने के लिए बाध्य होना पड़ा है.






