महाराष्ट्र दिनांक 13 नवंबर (विशेष प्रतिनिधि)
फ्लाइट संख्या 6E 7956 डिब्रूगढ़ से शिलांग के लिए है जो 13.35 बजे से चलकर शिलांग 15.30 बजे लैंड करेगी. यह फ्लाइट भी 2 नवंबर से शुरू है और इस सर्विस का किराया 1400 रुपये रखा गया है. इसके बाद 6E 6003 जम्मू-लेह फ्लाइट है जिसका किराया 1854 रुपये रखा गया है. यह फ्लाइट जम्मू से 11.45 में चलेगी और 12.55 में लेह हवाई अड्डे पर लैंड करेगी. इसकी शुरुआत 31 अक्टूबर से की गई है.
फ्लाइट संख्या 6E 7158 इंदौर-जोधपुर सेवा 31 अक्टूबर को शुरू की गई है. यह फ्लाइट इंदौर से 15.04 बजे चलकर 16.30 बजे जोधपुर पहुंचेगी. इस फ्लाइट सर्विस का किराया 2695 रुपये निर्धारित है. फ्लाइट संख्या 6E 7159 जोधपुर-इंदौर के लिए है. यह विमान 17.00 बजे जोधपुर से चलकर 18.40 में इंदौर पहुंचेगा. फ्लाइट 6E 291 लेह-जम्मू 31 अक्टूबर को शुरू हुई है. यह फ्लाइट लेह से 9.50 बजे चलकर 11.10 बजे जम्मू पहुंचेगी. इस फ्लाइट का किराया 2946 रुपये है.
फ्लाइट 6E 7313 प्रयागराज-इंदौर का किराया 3429 रुपये है. यह फ्लाइट 12.10 में प्रयागराज से चलकर 14.15 बजे इंदौर पहुंचती है. यह फ्लाइट भी 31 अक्टूबर को शुरू हो गई है. फ्लाइट 6E 7152 सूरत-इंदौर का किराया 3429 रुपये है. यह फ्लाइट इंदौर से 20.55 बजे चलकर इंदौर 22.00 बजे पहुंचती है. फ्लाइट 6E 7078 लखनऊ-नागपुर का किराया 3473 रुपये है. यह फ्लाइट लखनऊ से 13.25 बजे चलकर नागपुर 15.15 बजे पहुंचती है. यह फ्लाइट 31 अक्टूबर को शुरू हुई है.






