पेट्रोल डीजल पर तुरन्त वैट कम करे महाराष्ट्र सरकार : चंद्रशेखर बावनकुळे

0
6

नागपुर दिनांक 12 नवंबर (शहर प्रतिनिधि)

पेट्रोल,डीजल की बढ़ती हुई कीमतों को रोकने के लिये केंद्र सरकार ने एक्ससाइज ड्यूटी कम करके नागरिको को बड़ी राहत दी जिस वजह से डीजल 10 रु और पेट्रोल में 5 रु किमतो में गिरावट आयी है

केंद्र सरकार के बाद तुरन्त ही भाजपा शाषित राज्यो ने वैट कम कर पेट्रोल डीजल के दामो में दोतरफा कटौती कर दीपावली का तोहफा दिया परन्तु गैर भाजपा शाषित राज्यो ने वैट में किसी भी प्रकार की कटौती नही कर अपने ही राज्य के नागरिकों के साथ अन्याय किया है

भारतीय जनता पार्टी नागपुर महानगर द्वारा पेट्रोल डीजल के दामो में वैट कम करने की मांग को लेकर वेरायटी चौक पर तीव्र आंदोलन किया!प्रदेश महामंत्री चन्द्रशेखर बावनकुळे ने राज्य सरकार से वैट कम करने की मांग करते हुए कहा की सरकार ने अगर वैट कम नहीं किया तो गांव गांव पंचायत समिति, वार्ड तक आंदोलन किये जायेंगे,वैसे ठाकरे सरकार नागरिको के सभी मुद्दों पर असंवेदनशील रवैया अपनाये हुए है!

इसके पूर्व आमदार शहर अध्यक्ष प्रवीण दटके ने केंद्र सरकार ने जिस प्रकार एक्ससाइज ड्यूटी कम की है उसी प्रकार राज्य सरकार वेट कम करे और वाहनधारकों को राहत देने की मांग की, इस अवसर पर युवा मोर्चे ठाकरे सरकार मुर्दाबाद, शरद पवार मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए महाविकास आघाड़ी के  पुतले का दहन किया!

इस आंदोलन में जिल्हाध्यक्ष अरविंद गजभिये, प्रदेश उपाध्यक्ष सजंय भेंडे,आमदार गिरीष व्यास, क्रिष्णा खोपड़े,विकास कुंभारे, मोहन मते, समीर मेघे,नीता ठाकरे ने भाषण दिये!

महामन्त्री सजंय बंगाले,संदिप जोशी,बाल्या बोरकर,अर्चना ड़ेहनकर,राम अम्बुलकर,प्रकाश भोयर,अविनाश ठाकरे,सुनील मित्रा,सजंय अवचट,देवेन दस्तूरे,विनोद कन्हेरे,संदिप गवई,शिवानी दानी,पारेन्द्र पटले,अजय बोडारे, दिलीप चौधरी,बापू चिखले,शेषराव गोतमारे,गोपाल बोहरे, के अलावा सैकड़ो महिला और पुरुषों ने आंदोलन में हिस्सा लिया!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here