नागपुर दिनांक 11 नवंबर (शहर प्रतिनिधि)
कचरा संकलन करने की गाड़ी लेकर कचरा जमा करने का कार्य हर रोज की तरह आज भी यह व्यक्ति कर रहा था बकेट में से कचरा निकलते समय बकेट टूट गई और फिर इसके बाद जो हुआ उससे आस पड़ोस के लोग उसे बचाने आए तो उसकी जान बची
जनार्दन आंबोने (उम्र 40 वर्ष) नरसाला निवासी यह कचरा गाड़ी ले जाकर घर घर से कचरा जमा करते हैं यह उनका रोज का कार्य है, आज भी कचरा जमा करने श्रीराम नगर खरबी पहुंचे, वहां एक घर पर महिला ने उनको कचरे की बकेट दी
जनार्दन ने कचरा गाड़ी में डाल दिया पर बाल्टी में अनाज के कुछ दाने लगे हुए थे तो उसने वह निकालने के लिए बकेट को हाथ से ठोका जिससे अचानक बकेट टूट गई, वह महिला बकेट लेकर घर के अंदर गई और घर से उसका लड़का जावेद और उसका साथी बाहर निकले और जनार्दन को गालियां देने लगे
अचानक जावेद ने पास पड़ी बल्ली से जनार्दन पर हमला कर दिया,उसके पैर हाथ और पीठ पर पल्ली से जोरदार प्रहार किए, उसका शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोग बाहर निकले तो जावेद और उसका साथी घर में चले गए और जनार्दन की जान बची, जनार्दन की शिकायत पर पुलिस ने जावेद के खिलाफ शिकायत दर्ज की






