पति ने डायनिंग टेबल नही खरीद कर दिया तो पत्नी ने…..

0
9

हुडकेश्वर इलाके में एक 42 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक संगीता राजन पाटील है। बताया जाता है कि उसने पति से डायनिंग टेबल खरीदने को कहा। इस पर पति ने कहा कि बाद में खरीद लेंगे। इस जवाब से गुस्से में आकर संगीता ने फांसी लगा ली।

घटना के वक्त वह घर में अकेली थी, बच्चे घर के बाहर थे। हुडकेश्वर स्थित फ्लैट नं. 05, सी विंग, नागपुर निवासी संगीता राजन पाटील (42) ने  दोपहर  दरमियान सीलिंग फैन में ओढ़नी बांधकर फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर हुडकेश्वर थाने के उपनिरीक्षक भोेले सहयाेगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेजा गया।

 

आश्वासन देकर काम पर चला गया पति

पुलिस को पता चला कि संगीता का पति राजन पाटील प्राइवेट कार्य करता है। घटना के दिन संगीता ने पति से घर में नया डायनिंग टेबल खरीदने की जिद की। दो-तीन दिन बाद खरीदने की बात कहकर उसका पति काम पर चला गया। इस दौरान राजन के तीनों बच्चे भी घर के बाहर थे। संगीता ने मौका पाकर फांसी लगा ली। फिलहाल आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here