भारत दिनांक 9 नवंबर( विशेष प्रतिनिधि)
कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में गिरावट जारी है. सोमवार को कुछ राहत देने वाले आंकड़े सामने आए. 24 घंटों में कोविड-19 के 10 हजार 126 नए मामले मिले हैं. इस दौरान 332 मरीजों की मौत हुई.
फिलहाल, देश में 1 लाख 40 हजार 638 मरीजों का इलाज जारी है. नए आंकड़ों को मिलाकर कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 3 करोड़ 43 लाख 77 हजार 113 पर पहुंच गई है. वहीं, अब तक 4 लाख 61 हजार 389 मरीज जान गंवा चुके हैं.
ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब कोरोना के सिर्फ 1 लाख 40 हजार 638 एक्टिव मरीज ही रह गए हैं, जो पिछले 263 दिनों में सबसे कम हैं।
मंगलवार सुबह तक के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वैक्सीन की कुल 1 अरब 9 करोड़ 08 लाख 16 हजार 356 डोज दी जा चुकी हैं






