भारत में कोरोना के नए मरीज बढ़े,मौत के आंकड़े में कमी

0
8

भारत दिनांक 8 नवंबर( विशेष प्रतिनिधि)

देश में पिछले 24 घंटे 11, 451 नए कोरोना (Covid-19) केस सामने आए और 266 लोगों की मौत हुई. कोरोना के कुल मामलों की संख्या 34, 366, 987 हो गई है. वहीं कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो 142, 926 हो गई है, जो कि पिछले 262 दिनों में सबसे कम है.

पिछले 24 घंटे में कोरोना से 13, 204 लोग कोरोना से ठीक हुए, जिससे ठीक होने वालों का कुल आंकड़ा 33,763,104 हो गई है.

वहीं कोरोना से होने वाली कुल मौतों की बात करें तो उसकी संख्या 461,057 हो गई है. पिछले 24 घंटे में 23,84,096 वैक्सीनेशन हुआ. अब तक कुल 1,08,47,23,042 वैक्सीनेशन हो चुका है. डेली पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो यह 1.32 प्रतिशत है जो कि पिछले 35 दिनों से 2 प्रतिशत से नीचे है. वीकली पोजिटिविटी रेट की बात करें तो 1.26 प्रतिशत है, जो कि पिछले 45 दिनों से 2 प्रतिशत से नीचे है.

 

कुल मामले: 3,43,66,987

सक्रिय मामले: 1,42,826

कुल रिकवरी: 3,37,63,104

कुल मौतें: 4,61,057

कुल वैक्सीनेशन: 1,08,47,23,042

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here