सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी के बेटे ने हाथ की नस काटी,हुई मौत

0
9

नागपुर दिनांक 7 नवंबर (महानगर प्रतिनिधि)

सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी के बेटे ने हाथ की नस काट ली। उसकी मौत हो गई। कारण अज्ञात है।  हुड़केश्वर थाने में आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया गया है।

मृतक रघुजी नगर पुलिस क्वार्टर निवासी सचिन भास्करराव अंबाडरे (28) है। सचिन के पिता पुलिस विभाग से बतौर सहायक उप-निरीक्षक सेवानिवृत्त हुए हैं। घटना के एसमें परिवार के सभी लोग बाहर गए थे। सचिन घर में अकेला ही था। वह नशे का आदी था। मौका देखकर उनसे सब्जी काटने के हंसिए से हाथ की नस काट ली। पश्चात अत्याधिक रक्तस्त्राव होने से वह बेहोश हो गया।

इस बीच उसका भाई घर गया। सचिन को लहूलुहान देखकर वह उसे निजी और बाद में मेडिकल अस्पताल ले गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। जंाच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here