पाकिस्तान, इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया पहुंची सेमीफाइनल में,चौथी टीम का सस्पेंस बरकरार

0
13

T20 World Cup 2021 के तीन सेमीफानलिस्ट टीम के नाम पर मुहर लग चुकी है। इस बार सेमीफाइनल में सबसे पहले पाकिस्तान पहुंची है। ग्रुप 1 के दोनों सेमीफाइनिस्टों का नाम सामने आ चुका है, जबकि ग्रुप 2 से एक ही टीम सेमीफाइनल के लिए जगह बन सकी है।

ग्रुप 1 के सुपर 12 के सभी लीग मैच खेल जा चुके है। इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया की टीम ने 4-4 मैच जीतने और बेहतर रन रेट के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई है। वहीं ग्रुप बी में से अभी सिर्फ पाकिस्तान की टीम ने ही सेमीफाइनल में प्रवेश किया है और एक स्थान खाली है।

 

ग्रुप 2 में अभी 3 टीमें सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई हैं। न्यूजीलैंड, भारत और अफगानिस्तान के पास सेमीफाइनल में जगह बनाने का मौका है। अगर न्यूजीलैंड की टीम आज के मैच में अफगानिस्तान को हरा देती तो भारत का इस टी20 विश्व कप से सफर खत्म हो जाएगा, वहीं अगर अफगानिस्तान की टीम अगर न्यूजीलैंड देती है तो भारत और अफगानिस्तान के पास सेमीफाइनल में जगह बनाने का मौका होगा। सेमीफाइनल में चौथी टीम कौनसी होगी इस पर सस्पेंस बरकरार है।

 

6 टीमें हो चुकी हैं बाहर

ग्रुप 1

 

बांग्लादेश, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका

 

ग्रुप 2

 

नामीबिया और स्काटलैंड

 

आज अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला

भारत का T20 World Cup 2021 में सफर अब अफगानिस्तान टीम के हाथों में है। 140 करोड़ भारतीय अब रविवार को अफगानिस्तान की जीत की दुआ करने में जुटे हैं। यह मुकाबला दोपहर 3.30 बजे खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here