रेलवे में नौकरी और 40 लाख……

0
9

नागपुर दिनांक 6 नवंबर  (शहर प्रतिनिधि) 

रेलवे में नौकरी लगाने की बात कहकर नागपुर के कई लोगों से धोखाधड़ी कर उनको तकरीबन रु 40 लाख से ज्यादा का चूना लगाया गया इसके लिए बाकायदा रेलवे के फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए थे

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी कंवलजीत गहरवाल , अजीत कुमार उर्फ हितेश हेड़ाऊ और नीलेश दिलीप ठाकरे ने पृथ्वीराज राम नरेश पांडे और अन्य युवकों को रेलवे में नौकरी लगाने का झांसा दिया इसके लिए ऊपर कुछ पैसे देने पड़ेंगे ऐसा इन सब लोगों से कहा गया उनका भरोसा जीतने के लिए उनको रेलवे के फर्जी ताजिया दिखाए गए

युवकों ने तीनों आरोपियों की बात पर भरोसा कर उनको तकरीबन 40 लाख रुपए दे दिए बाद में  युवकों के सामने जानकारी आई की यह तीनों फर्जीवाड़ा कर रहे हैं तब उन को बड़ा झटका लगा और युवकों ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here