महाराष्ट्र के अहमदनगर के सिविल अस्पताल के ICU में शनिवार सुबह आग लगने से 10 कोरोना संक्रमित मरीज की दर्दनाक मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक एक मरीज गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका इलाज जारी है।
अहमदनगर के कलेक्टर राजेंद्र भोसले ने बताया, “शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। वार्ड में 17 मरीज़ थे। एक मरीज की हालत नाजुक है। 10 मरीज़ों की मृत्यु हुई और 6 मरीज़ों को अन्य अस्पताल में शिफ्ट किया गया है
जानकारी के मुताबिक, जिस वार्ड में आग लगी थी वह कोविड वार्ड था. फिलहाल, दमकल विभाग की जांच जारी है. आग पर काबू पा लिया गया.






