महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी है। बता दें कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार में भी कोरोना के लक्षण देखे गए हैं। वहीं उनके दो ड्राइवर समेत चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, शरद पवार ने भी इस बात की पुष्टि की।
बता दें कि आज बारामती में पवार परिवार को दिपावली के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम अजित पवार मौजूद नहीं थे। इस बारे में शरद पवार ने कहा कि अजित पवार में कोरोना के लक्षण देखें गए हैं इसलिए आज सुबह उनका टेस्ट किया गया, हालांकि अभी तक उनकी रिपोर्ट नहीं आई है।
महाराष्ट्र में कोरोना की बात करें तो 1193 नए मामले दर्ज किए गए थे। इस दौरान राज्य में 39 लोगों ने संक्रमित होने के बाद दम तोड़ दिया था। महाराष्ट्र में फिलहाल कोरोना के 18691 एक्टिव केस हैं। वहीं अबतक कोरोना से 140345 लोग जान गंवा चुके हैं और 64,56263 ने कोरोना को मात दी है।






