नागपुर दिनांक 5 नवंबर (महानगर प्रतिनिधि)
रोहित शेट्टी निर्देशित अक्षय कुमार कैटरीना कैफ स्टारर सूर्यवंशी फिल्म आज रिलीज हो गई, कोरोना की दूसरी लहर के बाद रिलीज हुई यह पहली बड़ी फिल्म है
दिवाली त्योहार की छुट्टी के बीच रिलीज इस फिल्म को नागपुर वासियों ने जबरदस्त प्रतिसाद दिया और नागपुर के हर मल्टीप्लेक्स और थिएटर के बाहर भारी भीड़ देखने को मिल रही है, फिर से थिएटर में जाने की उमंग सिने प्रेमियों के चेहरे पर देखी जा रही थी मायभूमि न्यूज़ प्रतिनिधि से कई सिने प्रेमियों ने थिएटर में जाने का हर्ष हो रहा है यह कह कर अपनी खुशी जाहिर की
रिलायंस एंटरटेनमेंट और करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन के साझा सहयोग में बनी अक्षय कुमार, कटरीना कैफ, अजय देवगन और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘सूर्यवंशी’ ये फिल्म अब पांच हजार से ज्यादा स्क्रीन्स के साथ रिलीज हुई है
फिल्म ट्रेड विशेषज्ञों का अनुमान है कि फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की पहले दिन की ओपनिंग करीब 30 करोड़ रुपये तक की लग सकती है।






