महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार के घर के आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंकम टैक्स डिपार्टमेंट ने उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की एक हजार करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है.
इनमें निर्मल टॉवर, नरिमन पॉइंट और मुंबई के अन्य इलाकों में स्थित अजीत पवार के घरों पर एक साथ छापेमारी कर संपत्ति कुर्क की गई है. बता दें कि पिछले महीने भी आयकर विभाग ने अजीत पवार की बहनों के घर छापेमारी की थी.
ये हैं वो पांच संपत्तियां
1.जरंदेश्वर शुगर फैक्ट्री
मार्केट वैल्यू -600 करोड़
2.साउथ दिल्ली स्थित फ्लैट
मार्केट वैल्यू- 20 करोड़
3.पार्थ पावर का निर्मल ऑफिस
मार्केट वैल्यू – करीब 25 करोड़ रुपये
4.निलय नाम से गोवा में बना रिसॉर्ट
मार्केट वैल्यू – करीब 250 करोड़ रुपये
महाराष्ट्र की 27 अलग अलग जगहों पर जमीन
मार्केट वैल्यू करीब 500 करोड़ रुपये






