करण कोठारी ज्वेलर्स में महिला ने कहा पति बाहर खड़े है और…..

0
11

नागपुर में बड़े-बड़े ज्वेलरी शोरूम से सोने के आभूषण उड़ाने की घटना एक के बाद एक घटित हो रही है, पिछले 10 दिनों में आभूषण उड़ाने की तीसरी वारदात सामने आई है, तीनों ही वारदात महिला चोर द्वारा अंजाम दी गई है

इतवारी के शहीद चौक पर स्थित कोठारी ज्वेलर्स प्रा. लि. के स्टोर से एक महिला ने सोने का मंगलसूत्र चोरी कर लिया. तहसील पुलिस ने नवाबपुरा निवासी त्रिभुवनराज शर्मा (40) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है.

शर्मा के अनुसार  दोपहर एक महिला खरीदारी करने के बहाने स्टोर में आई और मंगलसूत्र दिखाने को कहा. कर्मचारी ने उसे अलग-अलग डिजाइन के मंगलसूत्र दिखाए. इसी दौरान महिला ने कहा कि उसका पति बाहर खड़ा है. उसे बुलाने के बहाने वह स्टोर के बाहर गई लेकिन लौटी नहीं. बाद में ज्वेलरी की जांच करने पर 76,448 रुपये का मंगलसूत्र गायब होने का पता चला. पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here