भारत में कोरोना के नए मरीजों की संख्या में कमी

0
9

भारत दिनांक 2 नवंबर (विशेष प्रतिनिधि)

देश में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus In India) के मामलों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे में 10 हजार 423 मामले पाए गए. हालांकि इस समयावधि में 443 लोगों की कोविड (Covid 19 India) संक्रमण के चलते मौत हो गई. वहीं इस दौरान 15 हजार 21 लोग ठीक होकर घर लौटे.

देश में फिलहाल 1 लाख 53 हजार 776 मामले एक्टिव हैं, वहीं अब तक कुल 4 लाख 58 हजार 880 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है. मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक कोरोना से 3 करोड़ 36 लाख 83 हजार 581 लोग डिस्चार्ज हुए. जानकारी दी गई कि देश में अब तक कोरोना के कुल 3 करोड़ 42 लाख 96 हजार 237 मामले पाए जा चुके हैं.

वहीं ICMR ने बताया कि अब तक 61 करोड़ 2 लाख 10 हजार 339 सैंपल्स की जांच हो चुकी है. वहीं सोमवार को 10 लाख 9 हजार 45 सैंपल्स की जांच हुई. वहीं ICMR ने बताया कि अब तक 61 करोड़ 2 लाख 10 हजार 339 सैंपल्स की जांच हो चुकी है. वैक्सीनेशन की बात करें तो देश में अब तक 1 अरब 6 करोड़ 85 लाख 71 हजार 879 खुराकें दी जा चुकी हैं. जिसमें से सोमवार को 52 लाख 39 हजार 444 खुराकें दी गई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here