राहत! भारत में कोरोना से मौत के आंकड़े में बड़ी कमी, नए मरीज भी….

0
9

भारत दिनांक 1 नवंबर ( विशेष प्रतिनिधि)

कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के नए मामलों में इजाफा दर्ज किया गया है. बीते 24 घंटों में देश में कोविड-19 (Covid-19) के 12 हजार 514 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान 251 मरीजों की मौत हुई.

फिलहाल, एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 58 हजार 817 पर बनी हुई है. नए आंकड़ों को मिलाकर देश में अब तक 3 करोड़ 42 लाख 85 हजार 814 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं. वहीं, 4 लाख 58 हजार 437 मरीजों जान गंवा चुके हैं.

वहीं, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने बताया कि भारत में रविवार को कोरोना वायरस के लिए 8,81,379 सैंपल टेस्ट किए गए, जिसके बाद देश में सैंपल टेस्टिंग का आंकड़ा अब 60,92,01,294 हो गया है

पिछले 24 घंटे में वैक्सीनेशन : 12,77,542

अब तक कुल वैक्सीनेशन : 1,06,31,24,205

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here