नवाब मलिक ने अमृता फडणवीस और देवेंद्र फडणवीस पर लगाया ड्रग डीलर से कनेक्शन का बड़ा आरोप

0
13

महाराष्ट्र दिनांक 1 नवंबर (विशेष प्रतिनिधि)

महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस पर बड़ा आरोप लगाया है,मलिक ने देवेंद्र फडणवीस गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि फडणवीस के संरक्षण में राज्य में ड्रग्स का कारोबार चल रहा था.

नवाब मलिक ने देवेंद्र फडणवीस और जयदीप राणा की कुछ तस्वीरें अपने ट्विटर हैंडल से शेयर की हैं और पूछा है कि ये कौन है भाई, फिर इसका जवाब खुद ही दिया है कि ये जयदीप राणा है और एक ड्रग पैडलर है.

नवाब मलिक ने जयदीप राणा के साथ रिश्ते को लेकर खुलासा किया है और इसका सबूत देते हुए कहा है कि फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस के रिवर सांग गाने को जयदीप राणा ने ही फाइनेंस किया है. उन्होंने यह भी कहा कि कई बीजेपी नेताओं के ड्रग पैडलर से रिश्ते हैं. इसकी जांच होनी चाहिए.

नवाब मलिक ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें जयदीप राणा के साथ अमृता फडणवीस नजर आ रही हैं. बता दें कि जयदीप राणा को NCB ने जून 2021 को गिरफ्तार किया था, फिलहाल वह जेल में है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here