अशोक चौक में दोपहिया को दूसरी दोपहिया का धक्का,पीछे से ट्रेवल्स बस और भयानक हादसा…

0
12

नागपुर दिनांक 30 अक्टूबर महानगर प्रतिनिधि 

नागपुर के ट्रैफिक से भरे रहने वाले चौराहों में से एक अशोक चौक मे भयानक हादसा घटित हुआ जिसको देखने वाले और सुनने वाले लोग कह रहे हैं मौत आनी है तो आ ही जाती है यह बात साबित होती है

मिली जानकारी के अनुसार मतिनोद्दीन मोमिनुद्दीन शेख (उम्र 51 वर्ष) ताज बाग निवासी अपने एक्टिवा गाड़ी पर मोहम्मद हारूफ मोहम्मद गफूर शेख(उम्र 42 वर्ष) भालदारपुरा चक्रधर मंदिर के पास निवासी को पीछे बैठा कर अशोक चौक से आवारी चौक पर जा रहे थे तभी पीछे से एक दूसरे दोपहिया का धक्का उनके वाहन को लगा

एक्टिवा को धक्का लगने से दोनों नीचे गिर पड़े और तभी पीछे से आ रही ट्रैवल की बस की चपेट में दोनों आ गए, बस की रफ्तार तेज होने से मतिनोद्दीन और मोहम्मद हारूफ दोनों कुछ दूर तक बस के साथ घसीटते चले गए

लोगों ने चीख पुकार मचाई तू बस ड्राइवर ने गाड़ी रोकी तब तक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे ,लोगो ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उपचार के दौरान मतिनोद्दीन प्राण त्याग दी वही मोहम्मद हारूफ की हालत गंभीर बताई जा रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here