नागपुर दिनांक 30 अक्टूबर (विशेष प्रतिनिधि)
रेड लाइट एरिया गंगा जमुना (red light area ganga jamuna )में कोई तलघर नहीं है पुलिस ने ड्रिल मशीन के सहारे दो खोलियों के बीच की दीवार में छेद कर गड्ढे को तलघर बताने की कोशिश की है ऐसा गंभीर आरोप राष्ट्रवादी कांग्रेस की स्थानिक महिला नेता और अन्याय निवारण समिति की अध्यक्षा ज्वाला धोटे ने लगाया
ज्वाला पोलीस कमिशनर अमितेश कुमार कर जमकर बरसी और कहा के बीजेपी पुरस्कृत बिल्डर लॉबी के लिए पोलीस गंगा जमुना इलाके को खाली करवाने के लिए वेश्याओं पर मनगढ़ंत आरोप लगा रही है
राजस्थान की जिस नाबालिग किशोरी के जानकारी पर कल पुलिस ने गंगा जमुना में तलघर खोजने की बात कही थी उस पर भी सवाल उठाते हुए ज्वाला ने कहा कि राजस्थान की किशोरी ने राजस्थान पुलिस में शिकायत दर्ज ना कराते हुए नागपुर आकर शिकायत दर्ज कराना कई प्रश्न उपस्थित कर रहा है
ज्वाला ने आगे कहा कि तलघर या भुयारी मार्ग किसे कहते हैं यह भी पुलिस को जानकारी नहीं है, तलघर हमेशा एक स्थान से निकलकर दूसरे स्थान पर पहुंचने के लिए बनाया जाता है, गंगा जमुना में जिस गड्ढों को पुलिस तलघर बता रही है उसका दूसरा छोर कहां है इसकी जानकारी भी पुलिस द्वारा सार्वजनिक करने की मांग ज्वाला धोटे ने की






