नागपूर दिनांक 30 ऑक्टोबर विशेष प्रतिनिधी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के गतिमान कार्य की तारीफ पूरे भारत मे होती है, सत्ता पक्ष ही नही विपक्ष भी उनके कार्यों की खुलकर तारीफ करता है, मोदी मंत्रिमंडल में सबसे गतिमान कर्तृत्व और कर्मठ मंत्री के रूप में उनको जाना जाता है
हमेशा कार्यशील रहनेवाले नितिन गडकरी का एक अलग रूप आज देखने को मिला, केंद्रीय मंत्री ,कद्दावर नेता के अलावा आज उनका पारिवारिक व्यक्तिव मायभूमि न्यूज़ को देखने मिला
दिवाली के पूर्व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अपने पोते पोतियों के साथ दिवाली की खरीददारी करने मार्केट पहुंचे, इस वक्त उनकी पत्नी कंचन गडकरी भी उनके साथ थी






