बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान आखिरकार जेल से बाहर आ गए हैं. क्रूज ड्रग्स केस में जेल में फंसे आर्यन खान ऑर्थर रोड से निकल गए हैं. आर्यन को लेने शाहरुख के बॉडीगार्ड रवि पहुंचे थे.
आर्यन अब अपने घर मन्नत पहुंच गए हैं. आर्यन खान के फैंस मन्नत के बाहर उनकी राह तक रहे हैं. आर्यन का परिवार उनके घर वापस आने से बेहद खुश है.
घर पहुंचे आर्यन खान
आर्यन खान आखिरकार अपने घर मन्नत पहुंच गए हैं. शाहरुख खान के बॉडीगार्ड रवि, आर्यन को लेकर घर पहुंचे हैं.
आर्यन खान को लगभग एक महीने बाद जेल से रिहाई मिल गई। पिता शाहरुख खान आर्यन को लेने पहुंचे थे। मन्नत और जेल के बाहर फैंस की भीड़ लगी है। घर पर सभी आर्यन की स्वागत की तैयारी में लगे हुए हैं।






